रास्ता रोककर शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर मारपीट, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरैना। थाना माताबसैया पुलिस ने राहगीर से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को फरियादी शिवप्रताप सिंह तोमर निवासी उपाध्याय गली, अंबाह रोड पोरसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहन को मुरैना से विदा कराकर वापस लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे ग्राम जींगनी मस्जिद के पास चार युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।


शिकायत के आधार पर थाना माताबसैया में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 1 जुलाई 2026 को जींगनी स्थित पानी की टंकी के पास दबिश देकर तीन आरोपियों सफीक उर्फ कल्ला खान (31), सुल्तान उर्फ कल्ली खान (28) और फरीद खान (36) निवासी जींगनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!