ABVP Worker Training Camp: मुरैना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मुरैना नगर का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में संगठन की कार्यपद्धति, छात्र नेतृत्व, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। समापन अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए मुरैना नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। शिविर का शुभारंभ विभाग संगठन मंत्री अमित कुमार मेहर ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को परिषद की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और राष्ट्रहित में विद्यार्थियों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया तथा छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।प्रांत सहमंत्री सत्यादित सिंह तोमर ने कैंपस वर्किंग विषय पर संबोधित करते हुए महाविद्यालयों में संगठन विस्तार, छात्र-छात्राओं से सतत संपर्क और प्रभावी कार्यशैली पर चर्चा की। वहीं विभाग प्रमुख शिवराज शर्मा ने दायित्व बोध विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।समापन सत्र में जिला संयोजक सोम शर्मा ने परिषद की गौरवशाली परंपरा और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।शिविर के समापन के बाद सत्र 2026-27 के लिए मुरैना नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें ओमवीर शर्मा को नगर अध्यक्ष और आदित्य डण्डौतिया को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।नई कार्यकारिणी में मोनू राजोरिया, हरिओम शर्मा और सुजाता कुमारी को नगर उपाध्यक्ष, हर्षिता शर्मा, गिरजेश पचौरी, पुष्पेन्द्र मावई और जयवीर यादव को नगर सहमंत्री बनाया गया। इसके अलावा केपी सेंगर को कोषाध्यक्ष, विक्रम सेंगर को कार्यालय मंत्री, सुमित सिकरवार को सह कार्यालय मंत्री सहित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रकोष्ठों के लिए अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।कार्यक्रम के अंत में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं ने परिषद की विचारधारा के अनुरूप विद्यार्थी हित, राष्ट्रहित और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


