जीजा पर टूटा सालों का कहर, पेड़ से बांधकर बेरहमी से बेल्टों से पीटा..

मुरैना। जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने ऐसा रूप ले लिया कि रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ गई। यहां दो सालों ने अपने ही जीजा को जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया और अर्धनग्न कर डंडों व बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के कीचोल गांव निवासी छोटू वाल्मीकि अपनी ससुराल भिडौसा गांव आया हुआ था। लौटते समय रास्ते में उसके दोनों साले गोलू वाल्मीकि और मोनू वाल्मीकि ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों उसे बाबरीपुरा के बीहड़ में ले गए, जहां पेड़ से बांधकर अर्धनग्न कर दिया और डंडों व बेल्ट से जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि घटना की वजह पारिवारिक विवाद था।आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त किया और सिहोनिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!