खाद संकट पर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, CM का पुतला जलाने पर पुलिस से झड़प

मुरैना। जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शनिवार को उस समय गर्मा गया, जब मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश में खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया।

जैसे ही पुतले में आग लगाई गई, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जलता हुआ पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया और आग बुझा दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस भी हुई।

प्रदर्शन कर रहे किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश में खाद की किल्लत के कारण किसान खेती-किसानी के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

error: Content is protected !!