मुरैना में सनसनी: गांव के बाहर पेड़ के पास मिले महिला और पुरुष के शव, पुलिस जांच में जुटी

मुरैना। जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के आमन का पुरा, मौजा नंद गांगोली में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से बाहर हार क्षेत्र में एक पेड़ के पास महिला और पुरुष के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मीणा जाटव, पत्नी दाताराम जाटव और 32 वर्षीय रामबहादुर जाटव के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से परिचय था और प्रेम-प्रसंग की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।घटना की सूचना पर बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास से साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!