मुरैना पुलिस की रेड, ₹5.82 लाख नकद और 17 बाइक जब्त

मुरैना जिले के थाना सिहौनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इटोरा गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास संचालित हो रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 5 लाख 82 हजार रुपये नकद, 17 मोटरसाइकिलें और 6 ताश की गड्डियां जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटोरा गांव में सिद्ध बाबा मंदिर के पास बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिहौनियां ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।पुलिस ने देखा कि करीब 20 से 25 लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कई आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹5.82 लाख नकदी, 17 मोटरसाइकिलें और 6 ताश की गड्डियां बरामद की हैं। थाना सिहौनियां में 6 नामजद एवं 15 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/26 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!