कम्प्यूटर अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित, 4 अगस्त तक करें आवेदन

मुरैना। शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, चम्बल संभाग, मुरैना ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कम्प्यूटर विषय के एक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 4 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में विद्यालय कार्यालय में जमा कर सकते हैं।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन निर्धारित तिथि तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन की पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालयीन समय में शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, चम्बल संभाग, मुरैना से प्राप्त कर सकते हैं।

error: Content is protected !!