मुरैना में रोटरी क्लब मुरैना रॉयल्स का मेडिकल कैंप, 310 बच्चों का दंत और नेत्र परीक्षण

मुरैना। रोटरी क्लब मुरैना रॉयल्स द्वारा रविवार को चंबल कॉलोनी स्थित शासकीय विद्यालय क्रमांक-1 में नि:शुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें दांतों की स्वच्छता और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक भी किया गया।

शिविर में करीब 170 बच्चों का दंत परीक्षण और 140 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। दंत परीक्षण ग्वालियर से आए डॉ. दीपांशु अरोड़ा और डॉ. दीपाली अग्रवाल ने किया, जबकि नेत्र परीक्षण अनिल मोदी (ऑप्टिमिस्ट) तथा रामकृष्ण नेत्रालय के रोहित शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटे. बृजमोहन अग्रवाल (प्रांतपाल, जिला 3053) रहे। उनके साथ रोटे. इंद्रपाल (डीएसजी), रोटे. प्रकाश अग्रवाल (सह प्रांतपाल) तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आरती अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

क्लब अध्यक्ष सौरभ गुलाटी ने बताया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी विभिन्न स्कूलों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। शिविर के दौरान बच्चों को डेंटल किट और स्टेशनरी किट का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्लब के सचिव पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, संयोजक विकास अग्रवाल सहित कौशल सिंघल, निखिल बंसल, गौरव मित्तल, मोहित गोयल, अमित गोयल, विक्की बंसल, अनिल शिवहरे, सूरज बंसल, वरुण मित्तल, पुनीत अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, रितिक अग्रवाल, रोहित बंसल, सेंकी गर्ग, पारस जैन, अंकित जैन, अंबरीश शर्मा, सागर गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, अभिषेक गोयल, पियूष गर्ग, जतिन गुप्ता, शिवांग बंसल, सनी गर्ग, सौरभ अग्रवाल, घनश्याम बंसल, सुमित अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!