श्री बिहारी जी महाराज जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू, विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

मुरैना। मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट, सराफा बाजार, मुरैना द्वारा 4 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट ने विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों के निष्पादन हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ट्रस्ट द्वारा मंदिर की रंगाई-पुताई, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, जनरेटर, फूल बंगला एवं टेंट व्यवस्था, प्रसादी (पंजीरी एवं चरणामृत), जन्मोत्सव के समय बैंड, एलईडी स्क्रीन, बैरिकेडिंग, भगवान की पोशाक, आतिशबाजी, अभिषेक सामग्री, कर्मचारियों की ड्रेस, पुलिसिंग कार्य (घंटा आदि), सफाई व्यवस्था, विद्युत सामग्री (एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट आदि), मूर्तियों की पेंटिंग तथा 5 सितंबर को आयोजित होने वाले नंदोत्सव के लिए भजन मंडली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इच्छुक व्यक्ति 10 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपने आवेदन मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट के उप प्रबंधक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन में आवेदक का नाम, पिता का नाम, पत्राचार का पूरा पता और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।

एसडीएम मुरैना के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद न्यूनतम दर प्रस्तुत करने वाले पात्र आवेदकों को संबंधित कार्य आवंटित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में तहसील कार्यालय, मुरैना से संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!