7 अगस्त को मुरैना आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट, यामाहा और न्यू हॉलैंड करेंगी भर्ती

मुरैना। जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मुरैना में 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इस प्लेसमेंट में इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लि., ग्रेटर नोएडा और न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स, ग्रेटर नोएडा विभिन्न ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लि. द्वारा डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेंटर, ड्राफ्ट्समैन और आरएसी ट्रेड के 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 17,250 रुपये प्रतिमाह का सकल वेतन/स्टाइपेंड मिलेगा।

वहीं, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स द्वारा इन्हीं ट्रेडों के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये प्रतिमाह का सकल वेतन/स्टाइपेंड दिया जाएगा। साथ ही उन्हें तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में अध्ययन का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनके कौशल और करियर को नई दिशा मिलेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त को सुबह 11 बजे शासकीय आईटीआई, जरेरुआ, ए.बी. रोड, मुरैना में अपने सभी मूल दस्तावेज तथा उनकी दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में अद्यतन रिज्यूमे, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आईटीआई की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो शामिल हैं।

error: Content is protected !!