इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म का आरोप, नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाने का मामला

मुरैना। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्वालियर निवासी 26 वर्षीय युवती ने मुरैना निवासी शिवा परमार पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुरैना बुलाने और स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी शिवा परमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर मुरैना बुलाया। युवती का आरोप है कि होटल में शिवा परमार के साथ विक्की तोमर, कृष्णा श्रीवास, अभिषेक, अनुराग तोमर और रोहित श्रीवास भी मौजूद थे। उसने आरोप लगाया कि इन लोगों ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

युवती ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और होटल में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!