शिवपुरी। उत्कृष्ट कार्य और छात्रावास में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधीक्षिका राजकुमारी कोली को 15 अगस्त के मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर अर्पिता वर्मा ने एसपी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। राजकुमारी कोली शिवपुरी जिले में संचालित अनुसूचित जनजाति महाविद्यालय छात्रावास में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ हैं।

छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर उनके कार्य की विशेष सराहना 20 जुलाई को हुई, जब अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने जिले के छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान छात्रावास में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर आयोग अध्यक्ष ने अधीक्षिका राजकुमारी कोली के कार्य की प्रशंसा की और सम्मान के लिए अनुशंसा की। इसी अनुशंसा के आधार पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर अर्पिता वर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान मिलने के बाद छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की जा रही है।