कलेक्टर ने युवा कौशल विकास केन्द्र का किया अवलोकन

मुरैना। जिले में संचालित युवा कौशल विकास केन्द्र का मंगलवार को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अवलोकन किया। केन्द्र का उद्देश्य जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कलेक्टर ने केन्द्र की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी तैयारी और अध्ययन संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और निर्धारित लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध एवं निरंतर प्रयास करना जरूरी है।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम मुरैना के आयुक्त सतेंद्र सिंह धाकरे, आईटीएम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. योगेश उपाध्याय, डीन प्रो. रंजीत तोमर, युवा कौशल विकास केन्द्र के प्रभारी के.डी. शर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।युवा कौशल विकास केन्द्र के संचालन में नगर पालिक निगम मुरैना एवं आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर का सहयोग प्राप्त हो रहा है। केन्द्र के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!