कलेक्ट्रेट के सामने सड़क हादसे में घायल गौवंश का गौ रक्षा दल ने कराया उपचार

मुरैना। नवीन कलेक्ट्रेट के सामने सड़क दुर्घटना में एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह ने घायल गौवंश के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों से संपर्क किया। मदद नहीं मिलने पर स्थानीय गौसेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गौवंश को प्राथमिक उपचार दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना से सब इंस्पेक्टर पवन भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह के सहयोग से नगर निगम की एंबुलेंस को बुलाया गया। इसके बाद घायल गौवंश को उपचार और देखभाल के लिए गौशाला भेजा गया।

गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले निराश्रित और बेसहारा गौवंश की सेवा एवं उपचार करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। समय पर प्राथमिक उपचार और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने से घायल गौवंश की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग के सहयोग के लिए आभार जताते हुए आमजन से अपील की कि सड़क पर कहीं भी घायल गौवंश दिखाई दे तो तत्काल सूचना दें, ताकि समय पर उसका उपचार कराया जा सके।

घायल गौवंश की सूचना के लिए संपर्क: 6260512806

Leave a Reply

error: Content is protected !!