भारतीय डाक विभाग में डायरेक्ट एजेंट बनने का मौका, 30 जून तक होंगे साक्षात्कार

मुरैना|भारतीय डाक विभाग ने डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के व्यवसाय विस्तार के लिए डायरेक्ट एजेंटों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके तहत इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए 30 जून 2026 तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। अधीक्षक डाकघर, चंबल संभाग, मुरैना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार साक्षात्कार प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 11 बजे से अधीक्षक डाकघर कार्यालय, चंबल संभाग, मुरैना में आयोजित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं व्यवसाय अर्जन का कार्य सौंपा जाएगा।विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इनमें 10वीं कक्षा की अंकसूची, कंप्यूटर दक्षता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो सहित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।डाक विभाग ने युवाओं, बेरोजगारों तथा बीमा क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का मानना है कि डायरेक्ट एजेंट के रूप में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के साथ-साथ आमजन तक डाक जीवन बीमा योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। अधीक्षक डाकघर, चंबल संभाग, मुरैना ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर साक्षात्कार में शामिल होकर चयन प्रक्रिया का लाभ लेने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!