मुरैना में आज कई इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगे फीडर

मुरैना। 132 केवी EHV मुरैना सबस्टेशन पर आवश्यक सुधार कार्य के चलते रविवार, 13 सितंबर को शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुधार कार्य के दौरान 132 केवी मुरैना से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर सुबह से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। इसका असर संबंधित 33/11 केवी उपकेंद्रों से जुड़े सभी फीडरों पर पड़ेगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सहयोग करें।

इन उपकेंद्रों से जुड़े फीडर रहेंगे बंद

सुधार कार्य के दौरान महाराज, मयूरवन, चंबल कॉलोनी, छौंदा, धौलपुर-जौरी, मुरैना गांव और मंडी 33/11 केवी उपकेंद्रों से निकलने वाले सभी फीडर बंद रहेंगे। इन उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

सुधार कार्य पूरा होने के बाद बहाल होगी बिजली

विद्युत विभाग के अनुसार 132 केवी EHV मुरैना सबस्टेशन पर सुधार कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। हालांकि, कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली आपूर्ति बहाल होने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!