मुरैना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ अभियान के तहत मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए प्रेरित करना है

इस अवसर पर मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, चंबल कमिश्नर सुरेश कुमार, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव और नगर निगम कमिश्नर सत्येंद्र सिंह धाकरे ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाकर पूजन किया।

अधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की कि गणेश चतुर्थी पर मिट्टी से बनी पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करें, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सके।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
