100 सदस्यीय क्लब ने सेवा, मित्रता और सामाजिक एकता का दिया संदेश, 50 वर्षों से सेवा कर रहे जेपी शर्मा को मिला ‘मुरैना लायन रत्न’ सम्मान
मुरैना। लायंस क्लब मुरैना डायमंड द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए शपथ ग्रहण समारोह ‘दोस्ती’ का आयोजन भव्य रूप से किया गया। समारोह में क्लब के नवीन पदाधिकारियों ने सेवा, समाजहित और जनकल्याण के प्रति समर्पण की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं संस्थापन अधिकारी लायन कुलभूषण मित्तल, शपथ अधिकारी एवं पूर्व मल्टीप्ल काउंसिल सेक्रेटरी लायन सुनील अरोड़ा, मुख्य वक्ता एवं पूर्व मल्टीप्ल कोऑर्डिनेटर जीएमटी लायन अशोक ठाकुर, विशिष्ट अतिथि लायन नरेंद्र चंगिया, गाइडिंग लायन एवं विशेष अतिथि लायन प्रशांत जैन, विशेष आमंत्रित अतिथि लायन पंडित जे.पी. शर्मा, रीजन चेयरपर्सन लायन निधि गुप्ता तथा जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. मीरा बांदिल मंचासीन रही।

नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ
समारोह के दौरान अध्यक्ष लायन प्रमोद सिंघल, सचिव लायन दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष लायन विनोद सिंघल, एडमिनिस्ट्रेटर लायन अमित कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल ने अपने पद की शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने क्लब की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष लायन प्रमोद सिंघल एवं एडमिनिस्ट्रेटर लायन अमित कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया कि क्लब की ओर से मुरैना शहर में जल्द ही एक स्थाई सेवा प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

जेपी शर्मा को मिला ‘मुरैना लायन रत्न’ सम्मान
समारोह में लायंस आंदोलन से जुड़े और करीब 50 वर्षों से सेवा कार्य कर रहे लायन पंडित जे.पी. शर्मा को उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान के लिए ‘मुरैना लायन रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं लायन अमित कुमार गुप्ता (जय) एवं लायन प्रमोद सिंघल (वीरू) की जोड़ी की विशेष एंट्री भी समारोह का आकर्षण रही। 100 सदस्यीय क्लब ने कार्यक्रम के माध्यम से दोस्ती, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल
समारोह में विभिन्न लायंस एवं रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों के अलावा भारत विकास परिषद, पहल परिवार, जेसीआई जागृति, इनर व्हील, अपना घर समिति और कामतानाथ भक्त मंडल सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।गंगानगर, भिवाड़ी, जयपुर, इंदौर एवं ग्वालियर से आए लायंस साथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम संयोजक लायन अंकित माहेश्वरी एवं लायन दिनेश यादव ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।