व्यापारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हुई चर्चा
ग्वालियर। कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) मुरैना की टीम ने कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शिवहरे तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके निवास स्थित कार्यालय पर मुलाकात की।

इस दौरान कैट मुरैना के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव मोहन सिंघल, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, उपाध्यक्ष कौशल सिंघल एवं रवि गुप्ता ने व्यापारियों के हित में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की।
बैठक में कैट मुरैना की नवीन कार्यकारिणी के अक्टूबर माह में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी जानकारी दी गई। कैट पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को समारोह में उपस्थित रहने का आग्रह किया।
कैट पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और उनके हितों को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।