पीजी कॉलेज मुरैना में मध्य निषेध सप्ताह का समापन, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मुरैना। शासकीय पीजी कॉलेज मुरैना में गुरुवार, 8 अक्टूबर को मध्य निषेध सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय विभाग के डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक आरके सिन्हा रहे।

आरके सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर सकारात्मक कार्यों और अच्छे उद्देश्यों के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा आगे बढ़ेंगे तो गांव, जिला, प्रदेश और देश भी प्रगति करेगा। इस दौरान उन्होंने अब्राहम लिंकन का उदाहरण भी दिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषि पाल सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संदेश देने वाली टी-शर्ट वितरित की गईं। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप कटारे ने किया। कला पथक दल मुरैना द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। दल प्रमुख जाकिर हुसैन के नेतृत्व में कलाकारों ने नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता की।मध्य निषेध सप्ताह की शुरुआत 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से हुई थी, जिसका गुरुवार को पीजी कॉलेज में समापन किया गया।

error: Content is protected !!