निर्माण कार्यों के नाम पर आवंटित राशि खर्च करने के बावजूद नहीं कराए काम, जिला पंचायत CEO कमलेश भार्गव ने की सख्त कार्रवाई
मुरैना। जिले की ग्राम पंचायतों में सरकारी राशि लेने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं कराने और शासकीय धनराशि की वसूली के लंबित मामलों में जिला पंचायत ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव ने जिले के विभिन्न विकासखंडों के 41 पूर्व सरपंचों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इस कार्रवाई से पंचायतों में सरकारी राशि के गबन और अनियमितताओं से जुड़े मामलों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित पूर्व सरपंचों और पंचायत सचिवों के कार्यकाल में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए शासकीय राशि आवंटित की गई थी, लेकिन संबंधितों द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराए गए। इसके चलते सरकारी राशि की वसूली के प्रकरण लंबे समय से लंबित चल रहे थे। अब इन मामलों में सख्ती दिखाते हुए जिला पंचायत CEO ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने की कार्रवाई की है।
इन पूर्व सरपंचों के विरुद्ध जारी हुए वारंट
जारी सूची के अनुसार, कुकथरी-अम्बाह के सालिगराम, परदूकापुरा-पोरसा की भगवानदेई, रन्हेरा-पोरसा के राघवेन्द्र सिंह, दीखतपुरा-मुरैना की गुड्डी करतार, भैंसरोली-जौरा की विद्यादेवी, लहर-अम्बाह के अजयपाल सिंह गुर्जर, मलवसई-अम्बाह के करतार सिंह गुर्जर, पालि-पोरसा की मीरा/रामहेत, नूराबाद-मुरैना के वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, गूंज-अम्बाह के धर्मनारायण सिंह तोमर, सांगोली-मुरैना की मुन्नीदेवी/श्रीराम कुशवाह, धनसुला-अम्बाह की विमला देवी, गिरगौनी-मुरैना के मेवाराम तथा कौथरखुर्द-पोरसा की सगुना/रमेश के नाम शामिल हैं।
इसी प्रकार भदावली-पोरसा के पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह, रछेड़-पोरसा के पूर्व सरपंच सोपति, चांदपुर-अम्बाह के जाहरसिंह नागर, कढ़ावना-सबलगढ़ के पूरन सिंह गुर्जर, चैना-जौरा की सायराबानो, उसैथ-पोरसा के राजपाल सिंह तोमर, पचेखा-कैलारस के वृखभान सिंह सिकरवार, लहर-अम्बाह की राजवती पत्नी साहब सिंह गुर्जर, खेड़ा हुसैनपुर-पहाड़गढ़ की हलुकीबाई, इसी पंचायत के सचिव हाकिम सिंह जाटव, किशोरगढ़-सबलगढ़ की उर्मिला, कोटरा-पहाड़गढ़ की मुन्नीदेवी/गोपाल सिंह सिकरवार, इसी पंचायत के पूर्व सचिव रामस्वरूप शर्मा, मोहना-पहाड़गढ़ के छविराम जाटव, कमतरी-अम्बाह के राजेन्द्र सिंह तोमर, जोंहा-अम्बाह के केदार सिंह तथा जोंहा से भोनपुरा-अम्बाह में पदस्थ पंचायत सचिव मुन्नालाल कंषाना के नाम भी सूची में शामिल हैं।
अन्य पंचायतों के संबंधितों पर भी कार्रवाई
इसके अलावा कौथरकलां-पोरसा के सरपंच हरदेव बाल्मिक, श्यामपुरखुर्द-अम्बाह के पूर्व सरपंच गौरीशंकर कुशवाह, पंचायत सचिव रामकरन कुशवाह, करौला-मुरैना के पूर्व सरपंच राजकुमार गुर्जर, करौला से पिपरेसवा-मुरैना में पदस्थ पूर्व सचिव बैजनाथ जाटव, धनसुला-अम्बाह की पूर्व सरपंच भूरीबाई, धनसुला से कोटरा-पहाड़गढ़ में पदस्थ पंचायत सचिव नरेन्द्र सिंह तोमर, महाराजपुर-जौरा की सरोजदेवी, चांदपुर-अम्बाह की रेखा उपाध्याय तथा खेरली-पहाड़गढ़ की मुन्नीदेवी के नाम भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए संबंधितों की सूची में दर्ज हैं।
सरकारी राशि की वसूली के लिए आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
जिला पंचायत CEO कमलेश कुमार भार्गव ने स्पष्ट किया है कि शासकीय राशि की वसूली के लंबित प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पूर्व सरपंचों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।जिला पंचायत की इस कार्रवाई के बाद अब संबंधितों से सरकारी राशि की वसूली और गिरफ्तारी वारंट के