अंतर्राज्यीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आज, MP-UP-राजस्थान के अधिकारी करेंगे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन

मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार अंतर्राज्यीय टास्क फोर्स समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज 23 जून 2026 को दोपहर 12 बजे देवरी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की जाएगी। बैठक में मध्यप्रदेश के मुरैना, उत्तर प्रदेश के आगरा तथा राजस्थान के धौलपुर जिले के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), खनिज अधिकारी एवं राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य के अधीक्षक मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतर्राज्यीय समन्वय को मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, राजस्व एवं खनिज मामलों, वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।प्रशासन का मानना है कि इस बैठक के माध्यम से तीनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा, जिससे अवैध खनन, वन्यजीव अपराध, परिवहन संबंधी अनियमितताओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्रवाई को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

error: Content is protected !!