मुरैना में हुए दर्दनाक रेल हादसे का एक लाइव वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद कई यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज गति से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वीडियो इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार एक युवक ने बनाया है। वीडियो में सामने से तेज रफ्तार में आती पातालकोट एक्सप्रेस दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग यात्रियों को पटरी से हटने के लिए लगातार आवाज लगाते सुनाई दे रहे हैं। कुछ ही क्षणों बाद ट्रेन वहां पहुंच जाती है और हादसा हो जाता है।
घटना के बाद रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह आग लगने की अफवाह से फैली अफरा-तफरी बताई जा रही है।

ट्रेन हादसे का लाइव वीडियो