कैंसर से जूझ रहे आरक्षक ने घर में लगाई फांसी

मुरैना पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक राजेश वर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार आरक्षक राजेश वर्मा (क्रमांक 130) मुरैना ट्रैफिक थाने में पदस्थ थे। रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन रविकांत शुक्ला ने बताया कि मृतक आरक्षक पिछले लगभग आठ माह से गले के कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के लिए सिक लीव पर चल रहे थे। लंबे समय से बीमारी का उपचार जारी था।

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि गंभीर बीमारी और उसके चलते उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!