मुरैना में राजस्व अधिकारियों के नए प्रभार तय, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

मुरैना। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के बाद जिले में राजस्व कार्यों के सुचारु संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने विभिन्न अधिकारियों को नवीन प्रभार सौंपे हैं।
जारी आदेश के अनुसार सीताराम वर्मा को तहसीलदार जौरा (बघेल, जौरा एवं बागचीनी वृत), नरेश शर्मा को प्रभारी तहसीलदार अम्बाह (अम्बाह एवं दिमनी), मोहिनी साहू को प्रभारी तहसीलदार मुरैना ग्रामीण (मुरैना ग्रामीण एवं मुंगावली), विश्राम बघेल को प्रभारी तहसीलदार पोरसा (पोरसा एवं रजौधा) तथा रवीश सिंह भदौरिया को प्रभारी तहसीलदार सबलगढ़ (सबलगढ़, झुण्डपुरा एवं रामपुर) का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा राजेन्द्र मौर्य को नायब तहसीलदार सबलगढ़ (टेंटरा एवं मांगरोल), मुकेश कुमार दुबे को प्रभारी नायब तहसीलदार मुरैना ग्रामीण (नावली, बड़ागांव एवं मृगपुरा), घनश्याम शर्मा को प्रभारी नायब तहसीलदार मुरैना नगर (बड़ोखर), प्रमोद सिंह तोमर को प्रभारी नायब तहसीलदार बानमोर (बमरोली), बालकृष्ण मिश्रा को प्रभारी नायब तहसीलदार जौरा (भर्रा) तथा योगेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं अशोक भारती को भू-संसाधन प्रबंधन, मुरैना का प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!