मुरैना में कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न, नेहरू पार्क में फहराया तिरंगा

मुरैना। शहर जिला कांग्रेस सेवादल मुरैना के नेतृत्व में रविवार को एमएस रोड स्थित नेहरू पार्क में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी., प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के आदेश पर शहर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रदीप रजक के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक रविवार को रवि मिलन एवं प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी, जिससे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरिशंकर शर्मा, मनीष उपाध्याय, संगठन महासचिव कुलदीप यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम राज मुद्गल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शर्मा, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू पचौरी, अजीत सिकरवार, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष रमेश अर्गल, एडवोकेट आई.के. पठान, राजकुमार पाठक, नरेश गोविंद, पार्षद फैजान पठान, राकेश सिकरवार, अशोक सिकरवार, जिला महासचिव बंगाली भाई, राजपाल यादव, चेतन मुद्गल, समीर खान, महेंद्र महेश्वरी, भैरव बघेल, सुखलाल रजक, अमन रजक सहित कांग्रेस सेवादल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!