गुरु पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सुजागृति संस्था ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुरैना। गुरु पूर्णिमा एवं अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सुजागृति समाजसेवी संस्था, मुरैना द्वारा ग्राम श्यौरी स्थित देवेंद्र सिंह सिकरवार के कृषि फार्म पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास को समर्पित श्रद्धा का पर्व है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस वन्यजीव एवं जंगलों के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि वृक्ष ही मानव जीवन के आधार हैं और जंगल पृथ्वी के फेफड़े हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को पौधारोपण की सही विधि, पौधों के रखरखाव तथा उनसे होने वाले पर्यावरणीय लाभों की जानकारी दी। साथ ही पिछले वर्ष लगाए गए लगभग 60 पौधों की सफाई कर उनकी थालियाँ भी तैयार कराई गईं।

कार्यक्रम में जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह सिकरवार, वृंदावन सिंह कंसाना सहित ग्रामवासियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन सुजागृति समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष जाकिर हुसैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!