मुरैना में 23 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

मुरैना। रोटरी क्लब चंबल एवं शारदा हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त सहयोग से रविवार, 23 अगस्त 2026 को मुरैना में विशाल नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1, एम.एस. रोड, मुरैना में लगेगा।

कैंप में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और परामर्श दिया जाएगा। कैंसर रोग के लिए डॉ. अनिल ठकवानी (क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी) और डॉ. हेमकांत वर्मा (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), किडनी एवं ट्रांसप्लांट के लिए डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अहमद कमाल और डॉ. कुणाल गांधी (नेफ्रोलॉजी), हृदय रोग के लिए डॉ. प्रवीण रमन मिश्रा (कार्डियक सर्जरी) तथा बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए डॉ. विजय गुर्जर (जेरियाट्रिक मेडिसिन) परामर्श देंगे।

कैंप में रैंडम ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, बोन डेंसिटी, न्यूरोपैथी टेस्ट और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क की जाएंगी।विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श एवं जांच के बाद आवश्यकता अनुसार मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के संयोजक श्रीराम हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजकुमार यादव एवं तिजेंद्र खेड़ा हैं। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर शेलेष मित्तल, कुशल वर्मा और जुगल वर्मा हैं।

अपॉइंटमेंट एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

अनिकेत सेंगर – 74152 70365

नीरज बांदिल – 70003 21936

कमल गोयल – 94250 26904

स्थान: गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1, एम.एस. रोड, मुरैना

दिनांक: 23 अगस्त 2026, रविवार

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

error: Content is protected !!