मुरैना में बसपा की समीक्षा बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

मुरैना में 19 अगस्त 2026 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र बौद्ध ने की। बैठक में केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के मुख्य अतिथि बसपा केंद्रीय प्रभारी मोहित आनंद रहे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार, प्रदेश प्रभारी एड. दिलीप बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बघेल, प्रदेश महासचिव रमेश गर्ग एवं गंभीर सिंह नरवरिया, जॉन प्रभारी भीमसेन पहाड़िया और मनीष कतरोलिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मोहित आनंद ने कार्यकर्ताओं से सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को 2027 में उत्तर प्रदेश और 2028 में मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के दम पर 2028 में मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

error: Content is protected !!