मुरैना। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे एवं चंबल संभाग अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह परमार की सहमति से जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने अंबाह के वरिष्ठ पत्रकार राजवीर शर्मा को मुरैना जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजवीर शर्मा की नियुक्ति पर अंबाह ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शुक्ला सहित जिलेभर के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। जिला कार्यालय मुरैना में पत्रकार साथियों द्वारा उनका भव्य स्वागत भी किया गया।
राजवीर शर्मा पूर्व में अंबाह ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कई वर्षों तक संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे मीडिया फेडरेशन में ब्लॉक अध्यक्ष के दायित्व पर थे। अब उन्होंने पुनः मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में वापसी करते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।

संभागीय सम्मेलन के संयोजक की जिम्मेदारी भी
राजवीर शर्मा आगामी सितंबर माह में अंबाह में आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन के संयोजक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सम्मेलन की तैयारियों और आयोजन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों में उत्साह है।पत्रकार साथियों ने उम्मीद जताई कि राजवीर शर्मा अपने अनुभव और सक्रियता से पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।