राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती ने कराया दौड़ और फुटबॉल मैच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुरैना। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति समर्पित संस्था क्रीड़ा भारती की मुरैना इकाई द्वारा विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी के साथ बालक-बालिकाओं के लिए दौड़ एवं फुटबॉल मैच आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना भी सिखाते हैं। खिलाड़ियों से खेल भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता और फुटबॉल मैच में बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के मणीन्द्र कौशिक, राजवीर राजपूत, लक्ष्मीकांत गुप्ता, रामचंद्र तोमर, बबिता परमार, बृजकांत सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!