मुरैना। चंबल अंचल की प्रतिष्ठा बढ़ाते हुए मुरैना की प्रतिष्ठित फर्म हर्षित इंटरप्राइजेज ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हीरो मोटोकॉर्प की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फर्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से मुरैना सहित पूरे चंबल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।जानकारी के अनुसार, थाईलैंड के फुकेत में 6 से 8 अक्टूबर तक आयोजित हीरो मोटोकॉर्प की ऑल इंडिया मीटिंग में कंपनी के सीईओ आशुतोष वर्मा ने हर्षित इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हर्षित अग्रवाल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
हर्षित इंटरप्राइजेज चंबल क्षेत्र में हीरो मोटोकॉर्प के स्पेयर पार्ट्स वितरण के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और कारोबार में बेहतर योगदान के लिए फर्म को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है। यह उपलब्धि फर्म की कार्यशैली, व्यावसायिक प्रतिबद्धता और क्षेत्र में उसकी विश्वसनीयता को दर्शाती है।

रिटेलर विक्रेताओं ने दी बधाई
मुरैना की हर्षित इंटरप्राइजेज को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के रिटेलर विक्रेताओं ने प्रोपराइटर हर्षित अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को मुरैना और चंबल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से स्थानीय व्यापार जगत में भी उत्साह है। हर्षित इंटरप्राइजेज की इस उपलब्धि को चंबल क्षेत्र के कारोबारियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।